मुख्य समाचार

सिरमौर : पांवटा साहिब में 4 फरवरी को होगा अभाविप का जिला युवा सम्मेलन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन नाहन के लक्ष्मी नारायण मंदिर में किया गया। इसमें मुख्य रूप में अभाविप जिला सिरमौर के जिला संगठन मंत्री रोहित राणा, जिला SFS प्रमुख अमित ठाकुर, विभाग संयोजक मनीष बिरसंता तथा जिला संयोजक आकाश ठाकुर, उपस्थित रहे। इस बैठक में पूरे जिले से लगभग 40 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन आज बना है व 1949 से आज तक छात्र व समाज हित में कार्य कर रहा है। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75वां वर्ष है इस बैठक में अभाविप जिला संगठन मंत्री ने रोहित राणा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से लेकर के आज आईटीआई, आईआईटी व सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है। वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुम्बकम वह राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखों छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। बोस जी की जयंती युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आई टी आई के छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। साथ ही विभाग संयोजक मनीष ने कहा कि यह सम्मेलन सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 4 फरवरी को होने जा रहा है। इसी बैठक में जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें SFD जिला संयोजक आशू भारद्वाज, जिला SFS संयोजक दिपांशु राणा, जिला सोशल मीडिया संयोजक लितेश ठाकुर, जिला राष्ट्रीय कलामंच संयोजिका साक्षी कल्याण, जिला खेल आयाम संयोजक दिव्यांशु शर्मा, व्यवसायिक शिक्षा जिला संयोजक नरेश ठाकुर, जिला छात्र उद्धघोष संयोजक कार्तिक तोमर, तहसील संयोजक सराह आर्यन जिंदल, नाहन तहसील संयोजक निशांत ठाकुर, तहसील संयोजक शिलाई हितेश ठाकुर, रेणुका तहसील संयोजक अभिषेक चौहान को दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी की घोषणा विभाग संयोजक मनीष बिरसान्टा द्वारा की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

17 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

19 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

20 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

20 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago