अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : कुल्लू पुलिस ने ढ़ोंगी तान्त्रिक व सहयोगी को किया गाजियाबाद से गिरफ्तार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

दिनांक 17/12/2022 को रायसन निवासी आरती देवी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह और उसका पति चंडीगढ़ गये थे तो उनकी गैर हाजरी में उसकी 11वीं कक्षा में पढ़ रही बेटी ने किसी तान्त्रिक व उसकी सहयोगी को घर पर बुलाकर पुजा पाठ करवाई थी तो तान्त्रिक व उसकी सहयोगी ने शिकायत कर्ता के घर में पुजा पाठ के बहाने से बेटी को ठग करके घर में रखे सारे जेबरात व नकदी को लेकर भाग गये थे। शिकायत कर्ता की शिकायत पर पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग दर्ज किया गया और जिला कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष शर्मा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष शर्मा ने स्वयं किया। शिकायत कर्ता और उसके परिवार को तान्त्रिक व उसकी सहयोगी के एक मोबाईल फोन के अलावा कुछ भी मालूम न था और वे दोनों फोन भी आरोपी गणों ने बंद कर रखे थे जिस कारण पुलिस का आरोपियों तक पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल हो गया था। अभियोग के अन्वेषण को आगे बढ़ाने व आरोपियों का पता लगाने के लिए साईबर सैल कुल्लू के आरक्षी विकास ने तकनीकि सहायता प्रदान की। तकनीकि अन्वेषण से तान्त्रिक व उसके सहयोगी के असली नाम व पता मालूम हुए और उप निरीक्षक चमन लाल मुख्य आरक्षी हेमंत वाह आरक्षी गौरव पर आधारित विशेष पुलिस दल को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बाहरी राज्य दिल्ली, उतर प्रदेश आदि का रवाना किया और आखिर दिनांक 20/12/2022 को विशेष पुलिस दल दोनों आरोपियों को गाजियाबाद, उतर प्रदेश में पकड़कर कुल्लू लाया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 5,96,000 रुपये बरामद हुए हैं। तान्त्रिक व उसकी सहयोगी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है और दोनों को ही माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया जाएगा  और दोनों आरोपियो से चोरी किये गये जेबरात के बारे में पुछताछ की जा रही है और दोनों गिरफ्तार आरोपियों के नाम आबिद निवासी संजय कॉलोनी गाजियाबाद तथा नगीना निवासी राम पार्क गाजियाबाद जाहिर हुए हैं अभियोग में अन्वेषण जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

10 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

14 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

17 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago