मुख्य समाचार

रोहडू : जीत के बाद पहली बार रोहडू पहुँचे विधायक मोहन लाल ब्राकटा

रोहडू (गुड़िया चौहान/संवाददाता),

प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनने के बाद शिमला से रोहडू पहुँचने पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहडू, सेवादल, महिला कांग्रेस, यूकां व एनएसयूआई के पदाधिकारियों व सैंकडों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तीन बार रोहडू से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी जीतने वाले मोहन लाल ब्राक्टा पहली बार 28 हजार, दुसरी बार 9 हजार व तीसरी बार 19 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए है। उनकी इस जीत सेरोहडू कांग्रेस परिवार मे खुशी का माहौल है। रोहडू पहुँचे विधायक मोहनलाल ब्राक्टा का परिधी गृह परिसर मे सैकडो समर्थकों ने पटाखे फोड, जीत की शहनाई एवं ढोल नगाढों की थाप पर खूब जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने फिर से बडी जीत दिलाकर विधानसभा भेजने के लिए रोहडू विधानसभा के सभी 123 बूथों के मतदाताओं व कांग्रेस परिवार रोहडू का बार व्यक्त किया। इस दौरान अपने संबोधन मे उन्होने बताया कि जनता ने भारी समर्थन देकर मुझे फिर से बडी जिम्मदारी दी है। अब मेरा कर्तव्य रहेगा कि रोहडू क्षेत्र के समग्र विकास मे अपना पुरा योगदान दुँ। उन्होने बताया कि चुनावी बेला अब समाप्त हो चुकी है। इसके बाद से हमें बिना किसी भेदभाव के विकास को आगे ले जाना है। हमे रूके पडे विकास कार्यो को गति देते हुए नए आयोमों को स्थापित करना होगा। रोहडू का विकास सदैव मेरी प्राथमिकता रही है जो आगे भी जारी रहेगा। सभी विकास कार्यो को गति देने को लिए जल्द एक बैठक विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ रखी है। जिसमें पूरी समीक्षा के बाद सभी विकास कार्य शुरू किए जाएगे। इस अवसर मौजूद सैंकडों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तीन बार भारी बहुमत बल्कि रिकार्ड तोड़ जनसमर्थन से जीते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को सरकार में सम्मानजनक पद देने की मांग की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

6 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

10 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

12 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

14 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago