मुख्य समाचार

कैबिनेट गठन में देरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा निशाना

(ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल सरकार के कैबिनेट गठन में देरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता को गुमराह करके सत्ता में आई कांग्रेस अब वादों से मुकरने लगी है। उन्होंने गारंटी दी थी कि 10 दिन के भीतर वादे पूरे करेंगे, लेकिन अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं हम पांच साल में कभी भी गारंटियां पूरी करेंगे। लगता है मंत्रिमंडल का गठन भी पांच साल बाद चुनाव से ठीक पहले होगा। इससे पहले जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविदंर सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। 14 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली गए थे। वहां, पर दो दिन बीताने के बाद वह 16 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, बाद में दिल्ली लौटे और हाईकमान से कैबिनेट को लेकर मंथन किया। 19 दिंसबर को सीएम को वापस शिमला लौटना था, लेकिन वह दिल्ली में कोरोना संक्रमित हो गए। अब वह दिल्ली में तीन दिन तक हिमाचल भवन में क्वारंटीन हैं। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है। ऐसे में अब उनके शिमला लौटने के बाद ही कैबिनेट गठन को लेकर बात आगे बढ़ेगी। अभी तक नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह भी होना है और इसके लिए जल्द ही विधानसभा सत्र भी बुलाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

14 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

15 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

15 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

15 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

17 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

18 hours ago