राजनीति

किन्नौर : कांग्रेस पार्टी विकास की राजनीति करें बदले की नहीं : भाजपा प्रवक्ता दीप ज्योति नेगी

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यह साफ हो गया है कि कांग्रेस किस तरह की राजनीति करना चाहती है। जिस तरह सरकार बनते ही, पिछली सरकार में 1 अप्रैल 2022 के बाद हुए सभी विकासात्मक कार्य को कांग्रेस ने डिनोटिफाई कर दिया है। इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस सिर्फ बदले की राजनीति चाहता है। यह बात भाजपा प्रवक्ता दीप ज्योति नेगी ने प्रेस बयान में कही। विकास से और रोजगार से उसका दूर दूर तक का कोई वास्ता नहीं है। इसी बदले की आग से जिला किन्नौर भी अछूता नहीं रहा गया है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जिला किन्नौर के काबिल उपायुक्त आबिद हुसैन जिन्होंने जनजाति क्षेत्र के ऐतिहासिक 344 लोगों को FRA के तहत उनका हक दिलवाया ऐसे काबिल अफसर को शासन में आते ही कांग्रेस ने तबादला का तौफा दिया है। इसलिए हम कांग्रेस पार्टी को सलाह देना चाहते हैं कि आप विकास की राजनीति करें बदले की नहीं। क्योंकि यह बदले की आग आपको भी जलाकर राख कर देगी, क्योंकि जहां आज कांग्रेस है तो कल भाजपा भी होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

9 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

1 day ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

1 day ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

1 day ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago