मुख्य समाचार

संतोष कुमार ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पद किया ग्रहण

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),

संतोष कुमार, भारतीय वन सेवा (आईएफएस) ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। एनएचपीसी में शामिल होने से पहले, वह अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ), मुख्य वन्यजीव वार्डन, गोवा और एमडी, गोवा वन विकास निगम के पद पर कार्यरत थे। संतोष कुमार के पास विभिन्‍न विषयों और कार्य क्षेत्रों में विशाल, समृद्ध और विविध अनुभव है, जिससे एनएचपीसी अत्यधिक लाभान्वित होगी। संतोष कुमार ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र प्रशासित प्रदेशों में डिविज़्नल फोंरेस्ट ऑफिसर, बंदरदेवा फोंरेस्ट डिविजन; निदेशक पर्यटन, अरुणाचल प्रदेश; डीसीएफ व सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण समिति और निदेशक (आईटी और विज्ञान एवं तकनीकी), दमन-दीव और दादर नगर हवेली-यूटी प्रशासन; डीसीएफ (योजना और सांख्यिकी), गोवा सरकार; मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्यजीव वार्डन, निदेशक (पर्यावरण) और निदेशक (विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा), चंडीगढ़; चंडीगढ़ रिन्यूवल एनर्जी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (CREST) के सीईओ के रूप में कार्य किया है। संतोष कुमार के नेतृत्व में, चंडीगढ़ ने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया और देश के एक अग्रणी सौर शहर के रूप में उभरा है। इस परिपेक्ष्य में भारत सरकार ने चंडीगढ़ को दो राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार-2016 से सम्मानित किया है। पहला पुरस्कार देश का सर्वश्रेष्ठ सौर शहर और दूसरा केंद्र शासित प्रदेशों और विशेष श्रेणी के राज्यों में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नोडल एजेंसी के रूप में है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

17 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

1 day ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

2 days ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago