अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : अलग-अलग जगहों पर 3 किलो 857 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

कुल्लू (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ),

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में तीन किलो 857 ग्राम चरस बरामद करने के साथ ही दो तस्कर धर दबोचे। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू सदर पुलिस थाना की टीम हैड कांस्टेबल हेमंत ठाकुर के नेतृत्व में कांस्टेबल गौरव, ओम प्रकाश व महिला कांस्टेबल नवीना बीती रात सरवरी में गश्त पर थे। इसी दौरान इन्होंने सराज भवन के पास टी स्टॉल चलाने वाले के यहां छापा मार कर उससे 241 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति परचून में नशेड़ियों को चरस बेचता था। जिसकी पहचान 42 वर्षीय रोहित भोला निवासी अंबाला के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति वर्तमान में हनुमानी बाग कुल्लू में रहता है। वहीं दूसरे मामले में भुंतर मणिकर्ण मार्ग पर बराधा में एसआईयू टीम के हैडकांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने एक व्यक्ति से तीन किलो 616 ग्राम चरस बरामद की। जिसकी पहचान 32 वर्षीय धर्म चन्द  पुत्र सेस राम निवासी गाँव कशादा, डा. बराधा तह. भून्तर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदातल में पेश किया। जहां से धर्मचंद को 29 नवंबर और रोहित भल्ला को 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago