कुल्लू (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ),
कुल्लू जिला के बंजार की पल्दी घाटी में बड़ा हादसा होने से टला। बंजार से जौरी जाने वाली एचआरटीसी की बस आज सुबह दंधार में अन्य बस को पास देते समय सड़क से बाहर निकल गयी। हादसा बंजार-जौरी मार्ग में दन्धार के पास हुआ। घटना के वक्त बस में 40 सवारियां थी। जानकारी के अनुसार, सरकारी बस का एक टायर पास देते समय सड़क से बाहर ही निकल गया। बस बंजार से जौरी जा रही थी और जौरी से बंजार की तरफ जाती बस को पास देते समय ये घटना घटी। थोड़ी सी लापरवाही आज लगभग 40 लोगों की जान ले सकती थी। जानकारी के अनुसार इस स्थान पर पहले भी बहुत हादसे हो चुके है और काफ़ी लोग अपनी जान गवा चुके हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…