मुख्य समाचार

चंबा : महाविद्यालय चंबा में आइक्यूएसी इंटरनेशन लेक्चर सीरीज आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय महाविद्यालय चंबा में लेक्चर सीरीज रिसर्च सेंटर चंबा एवं प्रयास सोसोलजिकल सोसाइटी द्वारा “आइक्यूएसी” इंटरनेशन लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने शिरकत की। वहीं डॉ. महेंद्र सलारिया ने स्टाफ व छात्र-छात्राओं सहित अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। जबकि “आइक्यूएसी” इंटरनेशन लेक्चर सीरीज अगुवाई बतौर मुख्य वक्ता सीनियर रिसर्च फेलो डॉ. रिचर्ड सोअस विश्वविद्यालय लंदन ने की। लेक्चर सीरीज के आयोजक डॉ. महेंद्र सलारिया ने मुख्य वक्ता का चंबा पधारने पर स्वागत एवं धन्यवाद किया। उन्होंने कहा यह लेक्चर सीरीज रिसर्च सेंटर चंबा एवं प्रयास सोसोलजिकल सोसाइटी द्वारा आयोजित की जा रही है। लेक्चर सीरीज में ग्रेजुएशन के बाद क्या और विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक विषयों में शोध के तरीकों पर चर्चा की। सीरीज के मुख्य वक्ता डॉ. रिचर्ड ने रिसर्च में विभिन्न विषयों और उससे संबंधित कार्य और शोध सूट के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। इसी अवसर पर उन्हीं के साथ आई सोअस विश्वविद्यालय लंदन की छात्रा ऋचा ने विश्व की विभिन्न यूनिवर्सिटी में किस तरह से स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई की जा सकती है उस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज भारत नहीं बल्कि विश्व की बहुत सी यूनिवर्सिटी है जो बच्चों को पढ़ने के लिए अनेक स्कॉलरशिप देती हैं। वहीं इस मौके पर महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने सभी छात्रों को शोध के आयाम व विभिन्न छात्र वृत्तियों को प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago