मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जनजातीय गौरव दिवस समारोह के तीसरे दिन उपमंडल भरमौर के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का प्रण भी लिया। एसडीएम भरमौर असीम सूद ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस समारोह की गतिविधियों में स्वच्छता अभियान को भी शामिल किया गया है। ताकि लोग अपने क्षेत्र के आसपास स्वच्छता रख सके,इस अभियान के तहत आज भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, गांव, रास्तों और लघु सचिवालय पट्टी के चारों ओर साफ सफाई की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत के बाद देश वासियों में स्वच्छता को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है और इस प्रयास से हर गांव मोहल्ला, में व्यापक बदलाव आएंगे और लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक भी होंगे। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस समारोह को मनाने का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं का संवर्धन और रहन-सहन जनजाति संस्कृति की जीवन शैली को उजागर करना है। इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डॉ. करतार डोगरा, बाल विकास अधिकारी सुभाष दियोलिया, तहसीलदार भरमौर अशोक कुमार सहित मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

16 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

16 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

16 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

18 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

20 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

20 hours ago