(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),
डी. ए. वी. सैंटनरी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के प्रांगण में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना और शिव स्तुति द्वारा हुआ। जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत का ऐसा समां बांधा कि अभिभावक अपने स्थान को छोड़ नहीं पाए। बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम करोना योद्धा, देशभक्ति, सामाजिक सरोकार पर्यावरण की रक्षा तथा देश- प्रदेश की संस्कृति से संबंधित दिल लुभाने और मंत्रमुग्ध करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों और अभिभावकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ-साथ प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य मदन सिंह वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानाचार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रधानाचार्य के संचालन में स्कूल अवश्य ऊंचाई की बुलंदियों को छुएगा। अंत में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सहयोग एवं सफल संचालन के लिए स्कूल के समस्त कर्मचारियों धन्यवाद और बधाई दी।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…