मुख्य समाचार

एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-II ने मनाया स्थापना दिवस

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),
एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-II मे आज नगवाईं कार्यालय परिसर में 48वां एनएचपीसी स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने इस कार्यक्रम में परियोजना के सारे अधिकारीगण तथा कर्मचारियों को 48वां एनएचपीसी स्थापना दिवस की बधाई दी तथा सबको जी जान लगा कर परियोजना के निर्माण कार्य को अगले वर्ष तक पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर परियोजना में तैनात प्रशिक्षुओं द्वारा हिमाचल की नाटी प्रस्तुत की गयी । स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विक्रेताओं तथा परियोजना की महिलाओं द्वारा विभिन्न स्टाल लगाये गये जिसे लोगों द्वारा कॉफ़ी सराहा गया । इस कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को सर्टिफिकेट, बच्चों को प्रशस्ति पत्र तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया । इस कार्यक्रम में पार्वती परियोजना चरण-Il में तैनात एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, कार्मिक तथा उनके परिवार के सदस्य, संविदा कार्मिक एवं प्रशिक्षु शामिल हुए।
6 नवंबर 2022 को 48वां एनएचपीसी स्थापना दिवस की पूर्वसंध्या के अवसर पर भी साँस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीएम कुल्लू प्रशांत, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी , मुख्य अभियंता , सीमा सड़क संगठन एवं जिला के अन्य उच्च अधिकारी तथा पार्वती परियोजना चरण-II के वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हुए। परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह महोदय इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के मशहूर ग़ज़ल गायक दीपक गौतम तथा उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

9 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

10 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

12 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

13 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

14 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

14 hours ago