मुख्य समाचार

सिरमौर : 8 नवंबर को राज्यपाल करेंगे अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
छः दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 मंगलवार को सम्पन्न हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 8 नवंबर 2022 को एक दिवसीय दौरे पर सिरमौर आएंगे। वह मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उपायुक्त ने बताया की राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे ददाहु पहुचेगें और मुख्य मंदिर परिसर में शीश नवाएंगे और पश्चात देवपालकियों को कंधा देकर विदाई देंगे। राज्यपाल रेणू मंच से समापन समारोह की अध्यक्षता करेगें। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला में मुख्य आकर्षण रही खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत भी करेंगे। उपायुक्त ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

9 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

9 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago