कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है तो वही बाहरी राज्यों के बड़े नेता भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं और अपने अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन भी मांग रहे हैं l इसी कड़ी में कुल्लू में बीते कल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, जहां पर उन्होंने कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार कियाl घर-घर जाकर उन्होंने नरोत्तम ठाकुर के लिए वोट भी मांगे और लोगों को भाजपा सरकार की खूबियां भी गिनाए l मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता भी उत्तराखंड की तर्ज पर रिवाज बदलेगी और डबल इंजन की सरकार लाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हर राज्यों में विकास की धारा बह रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है और डबल इंजन की सरकार होने से राज्य को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस यही कह रही थी कि रिवाज नहीं बदलेगा लेकिन वहां की जनता ने रिवाज बदलकर डबल इंजन की सरकार लाई है। इस दौरान वे यहां एक साधारण चाय की दुकान में चाय पीने बैठे और चाय की चुस्कियां लेते हुए भाजपा के लिए वोट भी मांगे। उन्होंने कहा कि यह मिथ्य है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा किजनता जानती है कि कांग्रेस ने कितने भ्रष्टाचार किए हैं और देश को कितनी पीछे ले गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का नाम नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में प्रसिद्ध किया है।
ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…
संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…
ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…