मुख्य समाचार

धर्मशाला : सुधीर शर्मा ने जनता को विकास संबंधी योजनाओं से करवाया अवगत

धर्मशाला (सोनाली),

धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने आज जगह जगह जाकर अपना प्रचार अभियान आगे बढ़ाया तथा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र विकास संबधी दृष्टि पत्र को आज प्रकाशित किया गया, जिसमें धर्मशाला के चहुमुखी विकास को लेकर कई योजनाएं को जगजाहिर किया गया। इसी के तहत सुधीर शर्मा ने मंडल, पास्सू, जदरांगल, योल कैंट, सोकनी दा कोट आदि जगहों की स्थानीय लोगों के बीच जाकर अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जिसमें रोजगार, पर्यटन, आधारभूत सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इनके अंतर्गत चेत्तडू आईटी पार्क, ग्राम सचिवालय, कला केंद्र, पर्यटन पर काम, उच्च न्यायालय की स्थाई बैंच, केन्द्रीय विश्विद्यालय, डिजिटल लाइब्रेरी, आपदा राहत कोष, कृषि तथा महिला बैंक जैसी कई योजनाएं के बारे में लोगो को परिचित करवाया गया। साथ ही स्थानीय मुद्दों के बारे में जाना तथा कई मुद्दों को लेकर लोगों की राय भी जानी। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता जुमलेवाज़ हों और सार्वजनिक मंचों से अपने आप को जुमलेवाज़ का प्रमाण दे दें, तो आप ऐसे नेताओं और उनकी पार्टी से बच कर रहें। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला का विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि आपके पास कोई नेता वोट मांगने आता है तो आप उससे धर्मशाला में अब तक हुआ विकास कार्यों का लेखा जोखा जरूर पूछें। इस दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

14 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

15 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

15 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

15 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

21 hours ago