मुख्य समाचार

किन्नौर : राजकीय सम्मान के साथ हुई श्याम शरण नेगी की अंतिम विदाई

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),
आजाद भारत के प्रथम मतदाता 106 वर्षीय श्याम शरण नेगी का देहांत आज प्रातः लगभग 3 बजे उनके कल्पा स्थित निवास स्थान पर हुआ। श्याम शरण नेगी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिस वजह से उन्होंने अपना मतदान भी 02 नवंबर को पोस्टल बैलट के माध्यम से किया था।
श्याम शरण नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ रिकांगपिओ के पोवारी में सतलुज नदी के तट पर किया गया। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, एसडीएम कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उनके निवास स्थान पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात सभी उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। पुलिस के जवानों द्वारा हवाई फायर करके उन्हें सलामी दी गई।
श्याम शरण नेगी ने हर चुनाव में मतदान किया था। इस बार उन्होंने 34 वीं बार अपने मत का प्रयोग किया था। श्याम शरण नेगी सभी को वोट करने के लिए प्रेरित करते थे और युवाओं के लिए वह एक प्रेरणा स्त्रोत थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह दुखद समाचार और यह पूरे भारत के लिए दुखद क्षण हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने श्याम शरण नेगी के अंतिम संस्कार के लिए पूरा प्रोटोकॉल रखा और उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उन्होंने बताया कि इस विधानसभा चुनाव के लिए भी उनकी पोलिंग स्टेशन पर जाकर मतदान करने की इच्छा थी परन्तु स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण गत 02 नवंबर को उन्होंने अपने निवास स्थान कल्पा से पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया था। इस दौरान सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक तरुण राठी एवं व्यय पर्यवेक्षक मेघा भार्गव भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी श्याम शरण नेगी को पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago