राजनीति

कुल्लू में भी काम करेगी डबल इंजन की सरकार, महेश्वर सिंह के प्रोजेक्टों को उतारेंगे धरातल पर – नरोत्तम ठाकुर

कुल्लू (आशा डोगरा), भाजपा पुनः सत्ता में काबिज होगी। यह बात शुक्रवार को खराहल घाटी के विभिन्न गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने कही है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने पर वह भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के ड्रीम प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारेंगे। भू-भू टनल का निर्माण, बिजली महादेव के लिए रोपवे तथा मणिकर्ण सड़क का कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि भू-भू टनल के निर्माण से जहां लगघाटी में विकास को पंख लगेंगे। वहीं, बिजली महादेव रोपवे से खराहल तथा कुल्लू क्षेत्र के विकास में चार-चांद लगेंगे। नरोत्तम ठाकुर ने चताणी, हलैणी, बंदल, चंसारी, सेऊगी, देहणीधार, किंजा तथा त्रांबली में नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने महाराजा क्षेत्र में नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित कर सदर हल्के से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य हेमराज शर्मा, भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अमर ठाकुर, अरविंद चंदेल, विभिन्न ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

16 minutes ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

17 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

18 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

18 hours ago