मुख्य समाचार

कांग्रेस पार्टी ने चंबा में मुख्य कार्यालय सहित खोलें 5 उप कार्यालय

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चंबा विधानसभा क्षेत्र में जन-जन से संपर्क व पार्टी गतिविधियों को एक दूसरे के सांझा करने उद्देश्य से मुख्य कार्यालय सहित पांच उप कार्यालयों को खोला गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी चंबा विधानसभा क्षेत्र कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जन-जन तक पार्टी गतिविधियां एवं तमाम सूचना पहुंचे इस उद्देश्य से पार्टी कार्यालयों का चंबा विधानसभा क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी चंबा विधानसभा प्रत्याशी नीरज नैयर के आवास जुलाकड़ी में मुख्य कार्यालय सहित साहो, बरौर, चनेड़, करियां व सुल्तानपुर में उप कार्यालयों को खोला गया है। इन कार्यालयों में पार्टी पदाधिकारी सुबह से लेकर शाम तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। जबकि पार्टी राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं ब्लॉक हाईकमान से मिलने वाले निर्देशों, पार्टी कार्यक्रम और रैली व बैठकों संबंधित सूचना प्रदान करेंगे। वहीं क्षेत्र संबंधी, व्यक्तिगत जन-जन की समस्याओं को नोट करेंगे। ताकि कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश राज्य में सरकार गठित होते क्षेत्र एवं जन-जन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाया जा सकें। वहीं उप कार्यालयों को खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े लोगों को क्षेत्र अथवा अपनी समस्या से अवगत करवाने में भी सुविधा मुहैया होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

6 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

7 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

7 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

13 hours ago