राजनीति

चंबा जिला में पांच उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन पत्र

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

जिला चंबा में विधानसभा चुनाव में खड़े पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए हैं। इस संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के अन्तर्गत आज चंबा जिला से  पांच उम्मीदवारो ने अपने नाम वापिस लिए हैं । गौरतलब है कि जिला में 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जिसमें से 5 नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाई जाने पर उन्हें अस्वीकार कर दिया गया था तथा शेष 29 उम्मीदवारों के नामांकन जांच करने के उपरांत सही पाए गए थे। अब जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों से 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। डीसी राणा ने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले विभिन्न पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिये गये हैं। चंबा विधानसभा क्षेत्र से  डीसी राणा ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार  अभिषेक भट्ट  और विक्रमजीत ने अपना नाम वापिस लिया है। भरमौर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार ने अपने नाम वापिस लिया हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार नर सिंह ने अपना नाम वापिस लिया है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार ने अपना नाम वापिस लिया है l डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

4 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

5 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

5 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

11 hours ago