कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)
कुल्लू से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जैसे ही कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है वैसे ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनता से समर्थन मांग रहे हैं। आज जोंगा और बुआई में अपना प्रचार प्रसार किया जहां बढ़ चढ़कर लोगो ने सुंदर सिंह ठाकुर को समर्थन किया। उधर लगघाटी में शालंग सर्कल में सर्कल प्रधान कैप्टन तारा चन्द की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने थाच, डिंगडिंगी, माशना, ग्रामँग, दोघरी पाशनी, मशेगड़ा में जमकर अपने महबूब नेता को जिताने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सुंदर सिंह ठाकुर के समर्थन के लिए लगघाटी में जो लहर चली है इससे आने वाले समय में परिवर्तन होता हुआ है दिख रहा है। इन दिनों लगातार सुंदर सिंह ठाकुर और उनका समस्त परिवार जनता के बीच प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं और हाथ का साथ देने के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं। रोजाना ही पूरी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सुंदर सिंह ठाकुर पहुंच रहे हैं और 5 वर्षों में उन्होंने जो कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कार्य किये है उनसे भी लोगों को अवगत करवा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस से किन मुद्दों पर कार्य करेगी उनको भी जनता के बीच रख रहे हैं। और जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…