राजनीति

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सोलन रैली को लेकर बैठक आयोजित

सोलन (कमलजीत)

मोदी की सोलन रैली को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन मालरोड स्थित चुनाव कार्यालय में एक बहुत बड़ी बैठक शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया की अध्यक्षता मे हुई। बैठक की जनकारी देते हुए सोलन जिला मिडिया सह सचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रवक्ता व हिमाचल मे होने वाली चुनावी रैलियो के प्रमुख विनोद ठाकुर ने रैली को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए बनाई गई समितियो के बारे मे प्रमुखता से सभी को आवगत करवाया। वहीं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ठोडो मैदान सोलन मे पांच नवम्बर को होने वाली रैली के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने समितियो के प्रभारीयो को कार्य विभाजन किया। पुरषोतम गुलेरीया ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सोलन के ठोडो मैदान मे होने वाली प्रधान मंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और इसका फायदा सोलन जिला के साथ साथ शिमला संसदीय क्षेत्र व अन्य संसदीय क्षेत्रो को भी मिलेगा। उन्होने कहा कि मोदी की होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ साथ आमजन में भी बहुत उत्साह है। जनता विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी के मुखिया को सुनने के लिए उत्सुक है। उन्होने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है। इस बार हिमाचल की जनता रिवाज बदलने के लिए तैयार है। रशिम धर सुद अध्यक्ष महिला मोर्चा, रत्न सिह पाल प्रदेश उपाध्यक्ष, आदित्य कोठारी शिमला संसदीय क्षेत्रप्र प्रवासी प्रभारी, कुल्दीप राणा, ऋषि खंडेलवाल, जोगेंद्र धलारिया अक्षय भरमौरी, सोलन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर व सभी मंडलो के अध्यक्ष व पदाधिकारी,मोर्चो प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी, नगर निगम पार्षद सहित सोलन मंडल मे जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजुद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

10 hours ago