मुख्य समाचार

एसडीएम कार्यालय केलांग में 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दर्ज कर सकते हैं उम्मीदवार : खिमटा

केलांग (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ),

जिला निवार्चन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पिति सुमित खिमटा ने सोमवार को जिला मुख्यालय केलंग में जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्तूबर से लाहौल स्पिति विधान सभा क्षेत्र-21(अनुसूचित जनजातीय) में उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी (उपमंडल अधिकारी) (ना0) केलंग प्रिया नागटा के कायार्लय में प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे के बीच दाखिल कर सकते हैं। उन्होनें यह भी जानकारी दी नामांकन पत्र 17 से 21 अक्तूबर तथा 25 अक्तूबर को लिये जाएंगे। उन्होनें कहा कि अवकाष के दिनों में नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। सुमित खिमटा ने कहा कि 25 अक्तूबर नामांकन पत्र दाखिल करने की अन्तिम तिथि है तथा उम्मीदवार 25 अक्तूबर को सांय 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। उन्होनें कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 27 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे की जाएगी। सुमित खिमटा ने यह भी बताया कि नामांकन पत्र 29 अक्तूबर को 3 बजे तक वापिस लिये जा सकते हैं।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 159 का अनुसरण करते हुए जिला निवार्चन अधिकारी लाहौल स्पिति सुमित खिमटा ने विधान सभा चुनाव के दौरान उदयपुर उपमंडल के उड़नदस्ता अधिकारी के तौर पर उपमंडलाधिकारी निषांत तोमर के स्थान पर हरीष कुमार, तहसीलदार उदयपुर को नियुक्त किया है

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

4 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

5 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

5 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

11 hours ago