मुख्य समाचार

सीनियर सेकेंडरी स्कूल छतराडी में कैंप का किया गया आयोजन

चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराडी में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में शालू जरियाल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी व सुमन कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। इस विशेष शिविर के समापन समारोह पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कैंप में 54 स्वयंसेवीयों ने भाग लिया। इस शिविर के दौरान गोद लिए गए गांव बौर व धाम घोड़ी माता मंदिर परिसर में विशेष रूप से सफाई अभियान भी चलाया गया और स्कूल को जाने वाले रास्ते की मुरम्मत भी की गई। इस मौके पर विशेष मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल छतराडी ने स्वयंसेवी द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम व स्वच्छता कार्यक्रम के लिए स्वयं सेवकों की खूब प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में और अच्छी तरह से समाज में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसकी जानकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व हिंदी वरिष्ठ अध्यापक मदनलाल ने दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

9 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

9 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

10 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

10 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

16 hours ago