जिला शिमला में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

0
828

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला में 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ठियोग विकास खंड के आंगनवाड़ी केंद्रों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों की धूम रही। इस दिवस के मौके पर स्कूली छात्रों ने पेंटिंग बनाई, जिसमे बच्चो के लिए अलग अलग थीम्स बनाई गई | ठियोग के बाल विकास परियोजना अधिकारी जगदीश कंवर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें नवजात बालिकाओं के परिवारों को बधाई संदेश, बालिकाओं के नाम पौधारोपण, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, अन्य छोटी-छोटी गोष्ठियों का आयोजन और अन्य गतिविधियां शामिल रहीं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here