मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
पैडल टू थीम को लेकर शिमला से शुरू हुआ साइकिल अभियान मनाली में संपन्न हो गया है। रविवार को स्पिति के कुंजम दर्रा, हिक्कम, सब्स ऊँके पोस्ट ऑफिस होते हुए चार साइकलिस्ट का दल मनाली पहुंचा। हिडिंबा मन्दिर में दर्शन करने के बाद इस अभियान को विराम दिया गया। 24 सितंबर को शिमला में राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया था। हिमालय को स्वच्छ रखने का संदेश देने और इक्को टूरिज़्म को बढ़ावा देने के मकसद से निकले दल ने 700 किलोमीटर की यात्रा के दौरान हीलिंग हिमाल्याज नामक संस्था के साथ मिलकर सफाई अभियान भी चलाया। बर्फबारी और बारिश के बीच भी उनकंसफ़र जारी रहा।
शिमला से किन्नौर, स्पिति होते हुए दल कुंजम दर्रा, अटल टनल पर कर रविवार दोपहर को मनाली पहुंचा। माता हिडिंबा के दर्शन करने के बाद इस अभियान को संपन्न किया गया। इस दल में तकनिकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संदीप कुमार, ऊना के होटल कारोबारी राजेन्द्र मनन, कारोबारी जसवीर सिंह, मंडी के जसप्रीत पाल शामिल रहे। यह दल पिछले साल मनाली से कारगिल तक साइकिल पर सफर कर चुके हैं। दल के राजेन्द्र और जसवीर 60 वर्ष के हैं। इस उम्र में भी उनमें गजब का जज्बा देखने को मिला। जसप्रीत पॉल का सितंबर 2020 से शुरू हुआ साइकलिंग का यह सफर 2 मई 2023 तक 15,585 किलोमीटर तक पहुंच चुका है और इसमें उन्होंने साइकलिंग के माध्यम से 3,40,540 मीटर एलिवेशन गेन किया हैं। जो कि इतने कम समय में प्रदेश में अबतक का सबसे अधिक एलिवेशन हैं। विशेष सचिव संदीप कुमार ने बताया कि उनका अभियान सफल रहा। युवाओं को फिटनेस का संदेश देने, इको टूरिज्म को बढ़ावा और हिमालय को स्वच्छ रखना इस अभियान का उद्देश्य रहा।


