अमित तोमर को चुना गया महाविद्यालय परिसर का एनएसयूआई अध्यक्ष

0
1110

राजगढ़ (ब्यूरो चीफ),
जिला सिरमौर के राजगढ़ महाविद्यालय के अमित तोमर को परिसर इकाई अध्यक्ष चुना गया । एनएसयूआई जिला सिरमौर के इकाई अध्यक्ष विपुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई के इंचार्ज गौरव तुषिर औऱ प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ने जिला सिरमौर के विभिन्न महाविद्यालय के परिसर अध्यक्षों को चुना गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के छात्र अमित तोमर को महाविद्यालय परिसर के एनएसयूआई के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ।
इस मौके पर अमित तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष और इकाई इंचार्ज द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य महाविद्यालय के विभिन्न मुद्दों को उजागर करना रहेगा। उनके द्वारा महाविद्यालय की हर समस्या को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और उसका निवारण करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा । वहीं एनएसयूआई जिला सिरमौर के इकाई अध्यक्ष विपुल शर्मा ने उन्हें परिसर इकाई अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस परिसर में वह एनएसयूआई को मजबूत करने का काम बखूबी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here