नागरिक चिकित्सालय द्वारा रैली का किया गया आयोजन

0
637

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ द्वारा स्वच्छता का संदेश देने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया | यह स्वच्छता रैली इंडियन स्वच्छता लीग अभियान के तहत प्रभारी नागरिक चिकित्सालय डॉ. सिमी शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गयी | सभी चिकित्सको, नर्सो व अन्य स्टाफ सहित सफाई कर्मियों ने रैली के दौरान नारों के माध्यम से लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया | रैली के दौरान “सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ़ सफाई”, “हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना” जैसे नारे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया | डॉ. सिमी शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सभी शहरो को कूड़ा मुक्त बनाने का अभियान चलाया गया है और हम सभी का कर्तव्य है कि इस अभियान में अपना योगदान दे और हर कहीं कूड़ा न फेंककर अपने आसपास सफाई का ध्यान रखे | उन्होंने कहा कि आज नागरिक चिकित्सालय के चिकित्सक वर्ग व अन्य स्टाफ द्वारा स्वच्छता का संदेश देने हेतु रैली निकाली गयी है, जिसमे उनके साथ डॉ. मस्त राम, डॉ. अनु , डॉ. सोनम ,डॉ. ज्योती, डॉ. नीतिका, डॉ. शुभांगी, डॉ. सौम्या, डॉ. दीपक शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, इंद्रदत्त शर्मा, करण साहनी व सभी नर्से भी मौजूद रही | उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने का आह्वान किया, ताकि गन्दगी से होने वाली बीमारियों से हम सुरक्षित रह सके | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here