राजगढ़ – 23 सितंबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग

0
1943

निशेष शर्मा (राजगढ़)

राजगढ़ उपमंडल के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग का कार्य आगामी 23 सितंबर, 2023 को हेलीपैड ग्राउंड राजगढ़ में किया जाएगा। पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाईसैंस, रीटैस्ट व वाहन पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 22 सितंबर तक ऑनलाइन या पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी तथा फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अभ्यर्थी को पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी।


इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग के लिए 23 सितंबर को प्रातः 10 बजे हैलीपैड ग्राउंड राजगढ़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here