पझौता घाटी में यूथ मिडिया क्लब ने एक दिवसीय वृक्षा रोपण शिविर का किया आयोजन

0
532

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के विकासखंड राजगढ़ की पझौता घाटी में लम्बे समय से समाजसेवा कर रही संस्था यूथ मिडिया क्लब ने “मेरी माटी, मेरा देश” के उपलक्ष पर माटी को वंदन व देश के जवानों का सम्मान में एक दिवसीय वृक्षा रोपण शिविर का आयोजन किया | जिसमे तीन सेवानिवृत जवानों ने भाग लिया | उसके बाद नेहरू युवा केंद्र नाहन के आदेशानुसार स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि से कलश में पझौता की माटी स्थानीय लोगों ने डाल कर नाहन भेजी| इस उपलक्ष पर यूथ मीडिया क्लब के सभी अध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव रमेश कुमार, सह सचिव जयप्रकश सदस्य रणवीर सिंह, देव दत्त, देव राज, रूपेंदर सिंह, शीतल कुमार, नरेश कुमार, विनोद कुमार, प्रकाश, संदीप, अश्वनी मिडिया प्रभारी सतपाल भारती, पझौता कोंग्रेस जोंन् अध्यक्ष कविराज ठाकुर, सुनील ठाकुर, सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ लोग शामिल रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here