
सुरजीत नेगी (किन्नौर)
21वीं मेमोरियल अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 4 सितंबर से 11 सितंबर तक बोस्नीया में आयोजित की गयी जिसमें जेo एसo डब्लूo द्वारा संचालित शिखर केंद्र सांगला की विनाकशी ने देश का प्रतिनिधित्व किया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता l यह प्रदेश व देश के लिए बड़े गौरव की बात है l वीनांकशी की इस जीत से पूरे किन्नौर एवम प्रदेश में खुशी का माहौल है l इस प्रतियोगिता में वीनांकशी को “सर्वश्रेष्ठ तकनीक महिला बॉक्सर” भी घोषित किया गया l वीनांकशी ने इस जीत का श्रेय अपने माता पिता, जेo एसo डब्लूo एवम अपने कोच को दिया है। वहीँ इस उपलब्धि के लिए जेo एसo डब्लूo ने वीनांकशी को अपनी शिखर फेलोशिप स्कीम के तहत एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है l
ज्ञात रहे कि वीनांकशी ने इस से पहले भी अंतराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं और आजकल वह इंडिया कैंप में विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही है l
