हिमाचल में इस बार रिवायत बदलेगी सरकार : देवेंद्र सिंह राणा

0
1057

धर्मशाला ((सोनाली/संवाददाता)

हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने धर्मशाला में सोमवार को पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। हिमाचल में इस बार रिवायत बदलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारत मजबूत हुआ है, और विश्व मे चौथे स्थान पर है।  उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कोई भारत को जोड़ रहा है, कोई तोड़ रहा है। जबकि अपने संगठन की कोई मजबूत नहीं है। उन्होंने कॉंग्रेस कार्यकर्ता के प्रति सहानभूति होती है कि बिना नेतृत्व के चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल में इंफास्टरक्चर भी बड़े स्तर विकसित हुआ है। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर बड़ा राजनीतिक नेता अपने 35 जिताकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकटों की उम्मीदवार लोकतंत्र पर्व के लिए सही बात है। आदर्श आचार संहिता होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here