भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
विधुत-विभाग भरमौर की 33 केवी लाहल-होली लाईन आज से चालु कर दी गई है जो कुछ समय के लिए मुरम्मत कार्य के चलते बंद पड़ी थी | विधुत विभाग भरमौर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पंचायतों खणी, संयूर, गरोला, होली के लोग अनजाने में लाईन के नजदीक न जाएं | उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे |

