मंडी : स्पेशल ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लौटे सूरज का सुंदरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

0
659

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

जर्मनी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक खेलों में भारतीय बॉलीबाल टीम के खलाड़ी सूरज व कोच अमन का स्पेशल ओलंपिक मंडी के अध्यक्ष जगदीश राणा ने पिछले कल दोपहर बाद सुंदरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सुंदरनगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व आर्ट ऑफ़ लिविंग से विक्की खरबंदा साकार स्कूल की चेयरमैन शीतल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्या पवना वर्मा स्टाफ  और साकार स्कूल के विशेष बच्चों ने स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे। साकार संस्था के संस्थापक महेश शर्मा, अध्यक्ष शीतल शर्मा ने बताया कि साकार स्कूल की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। इसका श्रेय संस्था के चीफ पैटर्न इंजीनियर अम्बा प्रसाद, डॉ  रमेश सेन, राजा ठाकुर, एनएस खरबंदा, हेम सिंह ठाकुर बीबी कौशल, होशियार सिंह व सुंदरनगर की प्रबुद्ध जनता को जाता है। जिन्होंने समय समय पर संस्था को बढ चढ़कर सहयोग किया। यह कामयाबी सूरज की नहीं बल्कि उन सब सहयोगीयों की है जो अपनी खून पसीने की कमाई को स्वेच्छा से दान करते है। संस्था के उपाध्यक्ष मनोज  गुप्ता व सुनील कुमार ने इस अंतराष्ट्रीय खेल आयोजन पर विशेष ओलंपिक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका नड्डा और उनके कोच व टीम सदस्यों का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here