शिमला : आईजीएमसी राजकीय दंत महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

0
798

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी राजकीय दंत महाविद्यालय में भी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशू गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर शैली और डॉक्टर अतुल द्वारा किया गया। इसमें इनका सहयोग सीएससीए सदस्य डॉ. गौरव, डॉक्टर कमल, डॉक्टर काजल, डॉक्टर सुनिधि ने दिया। इस प्रोग्राम में डॉक्टर, विनय डॉक्टर मनीष और डॉक्टर दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 से 8:30 बजे तक चला, जिसमें 2 योग प्रशिक्षण भी उपस्थित रहे। जिन्होंने योगासन के बारे में अवगत करवाया । वही राजकीय दंत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशू गुप्ता ने सभी विद्यार्थी वर्ग से अनुरोध किया कि वह युवक को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें ताकि वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here