चंबा : चमेरा-III पावर स्टेशन में “9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” का हुआ आयोजन

0
447

चंबा (ब्यूरो रिपोर्ट),

चमेरा-III पावर स्टेशन में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय, फरीदाबाद से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार “9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन आज प्रात : 07.00 बजे से 07.45 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय महाप्रबंधक प्रभारी अनिल कुमार द्वारा पावर स्टेशन के कार्मिकों को उदबोधित योग से संबन्धित सम्बोधन से हुई, जिसमे उन्होने कहा कि योग को सभी लोगो को अपनाना चाहिए, योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक कार्मिक को प्रतिदिन योग करना चाहिए तथा योग को अपने दैनिक जीवन का आवश्यक अंग बनाना चाहिए । योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते है। इस अवसर पर सामान्य योग प्रोटोकाल का अभ्यास श्री बालक राम, योग विशेषज्ञ, पतंजलि समूह के द्वारा करवाया गया । इस दौरान चमेरा-III के वरिष्ठ अधिकारीगण व उनके परिवार के सदस्यों ने चमेरा-III पावर स्टेशन के मल्टीपर्पस हाल योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास के उपरांत महाप्रबंधक प्रभारी अनिल कुमार ने योग विशेषज्ञ बालक राम को शाल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here