प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा नीटू ने भाजपा पर कसा तंज

0
398

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

मनोहर लाल हत्याकांड पर कांग्रेस उनके परिजनों के साथ है लेकिन भाजपा द्वारा राजनितिक रोटियां सेकने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल करना भी खेद का विषय है | इस  मामले में सभी आरोपियों को पकड़ा जा चूका है और पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भाजयुमो और भाजपा के नेता शोरशराबा कर रहे है | यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा नीटू ने मिडिया को जारी ब्यान में कही | संजीव शर्मा ने कहा कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद भी भाजपा आदतन विरोध कर रही है | सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और अब अदालत अपना काम करेगी | भाजपा तो ऐसे विरोध कर रही है जैसे उनके कार्यकाल में हत्याओं और रेप के मामलो में पुलिस और सरकार द्वारा ही पांच दिन में सभी आरोपियों को सजा सुना दी गयी हो | पुलिस का काम आरोपियों को गिरफ्तार करना होता है और जब आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो विरोध का कोई मतलब नहीं बनता है | प्रदेश की जनता ने भाजपा को उपचुनाव, विधानसभा चुनाव और शिमला नगर निगम सहित लगातार तीन चुनावों में नकार दिया है और अब भाजपा नाजायज हथकंडे अपना रही है | संजीव शर्मा ने भाजपा नेताओं को ऐसे मामलों में राजनिति न करने की नसीहत दी |    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here