सोलन : गुगाघाट विद्यालय में किया गया निपुण मेले का आयोजन

0
661

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुगाघाट में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता लक्ष्य प्राप्ति हेतु राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे निपुण भारत, निपुण हिमाचल कार्यक्रम के अन्तर्गत जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निपुण मेले का आयोजन केंद्र मुख्य शिक्षक किशोरीलाल राणा, एस एम सी अध्यक्षा ललिता शर्मा, अध्यापिका ऊशा शर्मा, विद्यालय के मुख्य शिक्षक लायक राम शर्मा, आशा शर्मा की अध्यक्षता मे किया गया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न पहलुओं, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी, सामाजिक व भावनात्मक विकास,  बच्चों का कोना का अवलोकन उनकी माताओं की उपस्थिती में विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया गया |  इस मौके पर एसएमसी सदस्य पूजा शर्मा, अनुराधा, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा तथा माताएं व अभिभावक निशा, शिल्पा, नीलम, निर्मला, अंजु, मधु, अंजना शर्मा, सतमी देवी, कृष्ण कांता, अंजना, तेज राम शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here