केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),
नीट की परीक्षा में स्पीति के मुनसेलिंग स्कूल की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लाहौल स्पीति में परचम लहराया है। मुनसेलिंग स्कूल की चारों बेटियों तन्जि़न जंगमो, तन्जिन लड़ोंन, तन्जिन जोमकित, तन्जिन लेकछो ने NEET 2023 में 534 व 455, 445, 454 अंक हासिल की। मंगलवार शाम परिणाम आते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने अपने इस सफलता का श्रेय स्कूल व अपने अध्यापकों तथा अपने अभिभावकों को दिया। बता दें कि पहली बार स्पीति के रंगरिक सिथ्त स्पीति चिल्ड्रेन स्कूल मुनसेलिंग ने नीट परीक्षा के लिए कोचिंग कराया गया। जिसमें पांच छात्रों में से चार छात्रों ने नीट 2023 के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्राधानाचार्य कलजंग लुनडुप ने सभी छात्रों को उन की इस उपलब्धि पर मुबारकबाद दिया और चारों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि यह पांचो छात्रा बचपन से ही पढ़ाई में उत्कर्ष अथग मेहनती थे। पांचो छात्रों ने बाहरवीं की परीक्षा मुनसेलिंग स्कूल में अच्छे अंको से उतीर्ण किया था। गौरतलब है कि रंगरिक गांव के निवासी तन्जि़न जंगमो और तन्जिन लड़ोंन की माता गृहणी और पिता खंड विकास में ग्राम पंचायत के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। तन्जि़न जोमकित भी रंगरिक गांव के रहने वाली है। चारों बेटियां ने बारहवीं की परीक्षा स्पीति चिल्ड्रेन स्कूल मुनसेललिंग से ही उतीर्ण किया था।

