भरमौर : रा०व०मा० पाठशाला गरोला में हुआ बाल संसद का आयोजन

0
618

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में बुधवार को बाल संसद का आयोजन किया गया | स्कूल के प्रधानाचार्य मेहर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाल संसद विद्यालय के बच्चों का एक मंच होता है जंहा से विद्यार्थी अपने विचार रख सकेंगे और विद्यालय के प्रबंधन और विकास में भागीदार बन सके | इस आयोजन में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया | बच्चों ने बाल संसद के माध्यम से संसद की कार्रवाई तथा बाद विवाद को बखूबी पेश किया | इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को बधाई दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here