किन्नौर : किन्नौर में 17 जून तक बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी

0
815

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जिला किन्नौर में जिला प्रशासन ने 17 जून तक बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है | इस चेतावनी के मद्देनजर उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने सभी लोगो व पर्यटकों को खराब मौसम बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से मनाही की है। जिला में हल्की बारिश का दौर जारी है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहाड़ों से चट्टानों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है ऐसे में सभी लोगो से कहा है कि सभी जिले में बारिश के दौरान अनावशक रूप से सफर ना करें ताकि किसी के जानमाल का नुकसान ना हो। साथ ही साथ उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने सरकारी संस्थानों, गैर सरकारी संस्थानों व पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे इस चेतावनी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए ताकि जिले में कोई भी अप्रिय घटना ना हो |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here