राजगढ़ : राजगढ़ नागरिक चिकित्सालय में किया गया चिकित्सीय परिक्षण

0
648

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की योजना है जिसके अंतर्गत प्रत्येक माह की  निश्चित 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व निःशुल्क चिकित्सीय परिक्षण व देखभाल करना सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को सरकारी व सरकार से मान्यता प्राप्त निजी स्वास्थ्य केन्द्रो पर उनकी गर्भावस्था की  दूसरी तिमाही के दौरान प्रसव पूर्व निःशुल्क जांच की जाती है। खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉक्टर उपासना शर्मा ने जानकारी देते हुए अवगत करवाया कि आज राजगढ़ नागरिक चिकित्सालय में 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धामला में 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डिंबर में 5 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागू में 3 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सीय परिक्षण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here