राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),
शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल राजगढ़ में आज करोना समय का पारितोषिक वितरण आयोजन किया गया, जिसमें जिला ओ.बी.सी. सभा के जिला ओ.बी.सी. सभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला ओ.बी.सी. सभा के महा सचिव चन्द्रमोल सहित हरदेव सिंह ठाकुर, चन्द्र मणी ठाकुर, प्रताप सिंह ठाकुर, सुनिल ठाकुर (मिडिया प्रभारी) आदि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष वैभव शर्मा ने आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत, धन्यवाद व सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती प्रस्तुत की जिसकी मुख्य अतिथि व सभी लोगो द्वारा प्रशंसा की गई।

