राजगढ़ : धमून में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्यावरण दिवस

0
1364

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय धमून में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी पायल तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर वन विभाग से सेवानिवृत डिप्टी रेंजर रमेश मेहता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों द्वारा फैंसी ड्रेस के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी गई। उपस्थित जनसमूह को भारत के पर्यावरणविद जैसे की किंकरी देवी, बर्ड मैन सलीम अली, सीड मदर रहीबाई सोमा पोपरे आदि का किरदार निभा कर विद्यार्थियों द्वारा जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर नृत्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here