राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
ग्रीन क्लब राजगढ़ द्वारा राजगढ़ के नेहरु मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लोक उत्सव प्रतियोगिता में लोक नृत्य, वाईस आफ हिमाचल व एकल नृत्य का आयोजन किया जायेगा | राज्य स्तरीय लोक उत्सव प्रतियोगिता आगामी 30 जून से 2 जुलाई तक राजगढ़ के नेहरु मैदान में आयोजित की जायेगी | यह जानकारी ग्रीन क्लब के फाऊंडर मेम्बर धर्मेन्द्र वर्मा व अध्यक्ष मदन लाल तोमर ने दी | उन्होंने बताया कि एकल नृत्य सीनियर व जूनियर वर्ग में अलग अलग आयोजित किया जायेगा | प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं में एक एक लाख की राशी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों में वितरित की जायेगी | वाईस आफ हिमाचल एकल गायन के लिए एंट्री फीस एक हजार व लोक नृत्य के लिए पांच हजार रहेगी | एकल नृत्य सीनियर वर्ग के लिए 500 व जूनियर वर्ग के लिए 300 निर्धारित की गयी है | एंट्री फीस 15 जून तक ही ली जायेगी और 17 व 18 को ऑनलाइन ऑडिशन लिए जायेंगे | वाईस ऑफ़ हिमाचल एकल गायन के लिए एंट्री फीस धर्मेन्द्र वर्मा 98574-72495, एकल नृत्य के लिए दोनों वर्ग की एंट्री मदन लाल तोमर 70184-70108 व लोक नृत्य की एंट्री सुदर्शन दीवाना 98826-06792 के पास जमा करवाई जायेगी| उन्होंने बताया कि इस लोक उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित करने के अतिरिक्त हिंदी लेखन व मेहंदी डिजाईन प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी | प्रत्येक रात्रि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्तरीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा और स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी।