राजगढ़ : राजगढ़ विद्यालय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
1083

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में पंकज कुमार प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशेष अथिति डॉक्टर उपासना शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता तथा चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशा ग्यारवी कक्षा, द्वितीय स्थान आरजू ग्यारवीं कक्षा तथा तृतीय स्थान पारुल ग्यारवीं कक्षा ने प्राप्त किया।इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान आयुषी शिवालिक सदन, द्वितीय स्थान महक हिमालय सदन तथा तृतीय स्थान अदिति शिवालिक सदन ने प्राप्त किया तथा वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान रितिका धौलाधार सदन, द्वितीय स्थान पारुल नीलगिरी सदन, तथा तृतीय स्थान रचित नीलगिरी सदन ने प्राप्त किया। डॉ. उपासना शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ द्वारा इस विशेष अवसर पर सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में 31 मई को मनाया जाता है, जिसमें नशा करने के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों व समाज को दी जाती हैं कि किस तरह नशा परिवार, समाज और हमारे वातावरण को दुष्ट प्रभावित करते हुए अपने पैर पसार रहा है तथा इससे किस प्रकार अपने आप को बचाया जाए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के रूप में कविता शर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी, सचिन शर्मा शास्त्री तथा पूजा बीएड ट्रेनर ने अपनी भूमिका निभाई तथा परिणाम संकलन में विजय वर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी, देवेंद्र चौहान प्रवक्ता इतिहास, सुभाष ठाकुर प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान तथा राजेश भारत प्रवक्ता अर्थशास्त्र में अपनी अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन संजय ठाकुर कला अध्यापक द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्य पंकज कुमार तथा डॉ. उपासना शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ द्वारा कार्यक्रम का समापन सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आव्हान किया तथा अगर कोई आपके आसपास नशा करता है तो उसकी जानकारी पुलिस विभाग तथा विद्यालय को देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 50 स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से नरेंद्र मेहता तथा उर्मिल धवन स्वास्थ्य सुपरवाइजर सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here