सिरमौर : विक्रमादित्य सिंह ने किया 1.50 करोड़ की लागत से बना दनोई पुल का उदघाटन

0
965

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),  

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को अपने प्रवास के दौरान रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार को जोड़ने वाले दनोई बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। इस पुल का निर्माण लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रेणुका जी क्षेत्र में सड़कों और पुलों के रूके हुये कार्यों में गति लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों तथा नाबार्ड में 20 करोड़ रुपये के सड़कें के कार्य जल्द शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार से सझौता नहीं किया जाएगा, गलती करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों की पीठ थपथपाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रेणुका क्षेत्र में चल रहे सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here