राजगढ़ : बीएमओ कार्यालय राजगढ़ में आशा कार्यकर्ता के 4 पदों के लिए हुए साक्षात्कार

0
373

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में आज आशा कार्यकर्ता के 4 पदों के लिए साक्षात्कार हुए। खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉक्टर उपासना शर्मा ने जानकारी प्रदान करते हुए अवगत करवाया कि विकास खंड राजगढ़ की 4 पंचायतें धनच मानवा, कुड़ू लवासा, चंदोल व शलाणा के लिए एक पद प्रति पंचायत के अनुसार 41 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 3 आवेदन अपूर्ण पाये गए। 38 आवेदकों ने साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार समिति में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उपासना शर्मा के अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी राजगढ़ अरविंद गुलेरिया व बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here