भरमौर : स्वास्थ्य विभाग भरमौर द्वारा ब्लॉक स्तर पर किया गया मिटिंग का आयोजन

0
317

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

स्वास्थ्य विभाग भरमौर द्वारा आज लघु-सचिवालय भरमौर में तम्बाकू फ्री हिमाचल अभियान के तहत ब्लॉकस्तर पर मिटिंग का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा द्वारा की गई व डॉ. साक्षी प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर टांडा, डॉ. ऐश्वर्या जिला कोर्डिनेटर टांडा ने भी मुख्य तौर पर शिरकत की, जिसमें ब्लॉकलेवल पर पंचायत प्रधान, प्रधानाचार्य व तंबाकू स्टाक होल्डर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | इसमें मुख्यत: सरकारी गाईड लाईन के अनुसार विशेष हिदायत दी गई कि तम्बाकू उत्पादों की बिक्री स्कूलों के साथ न हो व सार्वजानिक स्थानीय पर भी लोगों को कोपटा एक्ट से संबंधित जानकारी के द्वारा लोगों को तंबाकू निषेध अभियान के द्वारा जागरुक करने पर बल दिया गया जिसका उत्तरदायित्व संबंधित पंचायत प्रधानों व स्कूलों के प्रधानाचार्य पर रहेगा | इस मौके पर नागरिक हस्पताल भरमौर के डॉक्टर शुभम शर्मा व विभागीय स्टाफ भी मौजूद रहा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here