राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
सिरमौर जिला का गिरिपार क्षेत्र के लोग अपनी पांरपरिक संस्कृति व रिति रिवाजो व देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते आए है | आज भी गिरीपार यानि हाटी क्षेत्र के लोग अपने पुराने रीती रिवाज नही भूले है | जिसका उदाहरण चौरास गांव में देव आस्था की अनूठी तस्वीरो में देखने को मिला। दरअसल जिला के दुर्गम क्षेत्र चौरास गांव में में 500 सौ वर्ष पूर्व से यहां पर विजट देवता विराजमान है | यहां से ही देवना गांव विजट महाराज गए थे | देवना गांव में भी विजट महाराज का भव्य मंदिर है । बता दे कि पहले चौरास गांव में पुराना मंदिर हुआ करता था | क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यहां नए मंदिर का निर्माण कार्य किया | जिसके उपलक्ष पर यहां शांत महा यज्ञ आयोजित हुआ। जानकारी के मुताबिक कई वर्षो बाद यहां आयोजित शांत उत्सव में हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। परंपरा के अनुसार विधिवत मंदिर के ऊपरी हिस्से में खुनीयौड चढ़ाई गई। जिसके बाद नए मंदिर में विजट महाराज की मूर्ति को स्थापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि जब भी किसी ने मंदिर का निर्माण होता है तो उसके शुद्वि करण के बाद शांत महायज्ञ का आयोजन होता है |
