भरमौर : नेहरू युवा केन्द्र चंबा द्वारा जून में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

0
579

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार नेहरू युवा केंद्र चम्बा द्वारा जून के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय युवा उत्सव (2023) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | भरमौर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में पाँच अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सांस्कृतिक नृत्य ग्रुप प्रतियोगिता, कविता लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के लिए पुरे भरमौर ब्लॉक का कोई भी यूथ क्लब का सदस्य युवा उत्सव 2023 के लिए भाग ले सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने यह भी बताया कि जो भी प्रतिभागी युवा उत्सव में भाग लेना चाहता है वह अपना नाम दर्ज करवा ले अथवा एक बार पंजीकरण होने के बाद दोबारा नाम दर्ज नहीं किया जायेगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आने वाले समय में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम की हर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए नगद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र भी दिए जायेगे। इसमें कोई भी 18 से 29 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here